Trending

अनिल कुंबले टॉप पर, बुमराह जहीर खान के करीब: भारतीय क्रिकेट के टॉप-6 बोल्ड मास्टर्स

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक बोल्ड करने वाले टॉप 6 भारतीय गेंदबाजों की सूची में अनिल कुंबले से लेकर जसप्रीत बुमराह तक हैं। बुमराह लिस्ट में पूर्व दिग्गज जहीर खान को पीछे छोड़ने के करीब हैं।

©Getty

अनिल कुंबले – इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा बोल्ड विकेट लेने का कारनामा अनिल कुंबले ने अंजाम दिया। उन्होंने अपने करियर में 403 मैच खेले और 186 बोल्ड विकेट चटकाए।

कपिल देव : लिस्ट में दूसरे नंबर पर विश्व कप विजेता कप्तान और महान ऑलराउंडर कपिल देव हैं। उन्होंने 356 मैचों में 167 बोल्ड विकेट हासिल किए।

रविचंद्रन अश्विन : पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 151 बोल्ड किए। उन्होंने भारत के लिए 287 मैच खेले। उन्होंने दिसंबर 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा।

रविंद्र जडेजा : अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक 361 मैचों में 145 बोल्ड विकेट झटके हैं। जडेजा इंग्लैंड दौरे पर भारतीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं।

जहीर खान : भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान अपने करियर में 309 मैचों में 142 बोल्ड विकेट हासिल किए। हालांकि, उनका रिकॉर्ड खतरे में है।

जसप्रीत बुमराह : धाकड़ पेसर जसप्रीत बुमराह फेहसिस्त में छठे नंबर पर हैं। वह अभी तक 206 मैचों में 139 बोल्ड विकेट ले चुके हैं। बुमराह ने 30.7% विकेट बोल्ड से हासिल किए हैं, जो किसी भी भारतीय गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ है। वह इंग्लैंड दौरे पर शानदार लय में हैं।

बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में पांच खोला, जिसमें चार खिलाड़ियों को बोल्ड किया। बुमराह अगर आने वाले दिनों में चार और बोल्ड विकेट लेने में सफल रहे तो जहीर को पछाड़कर लिस्ट में पांचवें पायदान पर आ जाएंगे।