Trending
वेरोनिका कुदेरमेतोवा और एलिसे मेर्टेंस ने जीता विंबलडन महिला युगल खिताब
वेरोनिका कुदेरमेतोवा और एलिसे मेर्टेंस ने महिला युगल के फाइनल में सु-वेई सीह और येलेना ओस्टापेंको को 3-6, 6-2, 6-4 से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। कुदेरमेतोवा पहली बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन बनी हैं जबकि मेर्टेंस का यह पांचवां ग्रैंड स्लैम और दूसरा विंबलडन युगल खिताब है।

कुदेरमेतोवा और मेर्टेंस 2021 के फाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ थीं, लेकिन इस साल विंबलडन में पहली बार एक साथ खेल रही थीं। यह जोड़ी तीसरे सेट में 2-4 से पीछे थी लेकिन शानदार वापसी करते हुए अंतिम चार गेम को भुना कर खिताब जीतने में सफल रही।
सु-वेई ने तीन अलग-अलग जोड़ीदारों के साथ चार बार विंबलडन युगल खिताब जीता है। कुदेरमेतोवा ने कहा, मैं वह (2021) फाइनल हार गई थी और वह बहुत निराशाजनक था। आज मैंने खुद से कहा था कि मुझे यह खिताब चाहिए, और अब यह मेरा है।