Trending

ईस्ट बंगाल के साथ आए मिगुएल फिगुएरा, मोहम्मद राशिद एवं केविन सिबिल

इंडियन सुपर लीग क्लब ईस्ट बंगाल ने ब्राजील के मिगुएल फिगुएरा, फलस्तीन के मोहम्मद राशिद और अर्जेंटीना के डिफेंडर केविन सिबिल के साथ करार का ऐलान किया।

साभार : गूगल

लंबे कद के मिडफील्डर फिगुएरा बांग्लादेश के बशुंधरा किंग्स से जुड़े हुए थे जिसके साथ उनका कार्यकाल काफी सफल रहा जिसमें उन्होंने 2021-24 तक तीन बांग्लादेश प्रीमियर लीग खिताब और दो इंडिपेंडेंस कप (2022-24) जीते।

बशुंधरा में आने से पहले वह ब्राजीलियाई सीरी बी क्लब गोइयास ईसी में थे जिसमें उन्होंने 64 मैच में 37 गोल दागे थे। राशिद ने अपने देश को पिछले साल एएफसी एशियाई कप के राउंड 16 में पहुंचाने में मदद की। सिबिल इससे पहले स्पेन के क्लब एसडी पोंफेराडिना से जुड़े हुए थे।