Trending

मशहूर वयोवृद्ध एथलीट रहे फौजा सिंह का अंतिम संस्कार आज, 14 जुलाई को तेज रफ्तार कार ने मारी थी टक्कर

नई दिल्ली : दुनिया के सबसे उम्रदराज एथलीट फौजा सिंह का अंतिम संस्कार रविवार दोपहर 12 बजे जालंधर स्थित उनके पैतृक गांव ब्यास पिंड के श्मशान घाट में किया जाएगा। कनाडा और इंग्लैंड से उनके सभी रिश्तेदार जालंधर पहुंच चुके हैं।

पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे के पास स्थित गांव ब्यास पिंड में 14 जुलाई को फौजा सिंह को तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार से टक्कर मार दी थी, जिसमें 114 वर्षीय वयोवृद्ध एथलीट की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने एनआरआई अमृतपाल को गिरफ्तार किया।

फौजा सिंह के अंतिम संस्कार के लिए विदेशों में रह रहे उनके रिश्तेदारों का इंतजार किया जा रहा था।