उत्तर प्रदेश में रविवार को राजकीय शोक

  • ब्रिटेन की महारानी के निधन पर यूपी में एक दिन का राजकीय शोक
  • प्रमुख सचिव जितेन्द्र प्रसाद ने सभी विभागों को जारी किया लेटर
  • प्रदेश के सभी मंडलायुक्त और जिलाधिकारी के लिए निर्देश जारी
  • रविवार को उत्तर प्रदेश में नहीं आयोजित होंगे सांस्कृतिक समारोह
  • प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों पर आधा झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज

लखनऊ । ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद उत्तर प्रदेश में रविवार को राजकीय शोक घोषित किया गया है। प्रमुख सचिव जितेन्द्र प्रसाद ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है। इससे पहले भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से भी 11 सितंबर 2022 को पूरे देश में राजकीय शोक की घोषणा की गयी है।