Trending

लंकाशर ने फारुख इंजीनियर और क्लाइव लॉयड को समर्पित किए स्टैंड

लंकाशर काउंटी क्रिकेट क्लब ने भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट के पहले दिन बुधवार को ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में पूर्व भारतीय विकेटकीपर फारुख इंजीनियर और वेस्टइंडीज के दिग्गज कप्तान क्लाइव लॉयड के नाम पर स्टैंड का नामकरण कर उन्हें सम्मानित किया।

साभार : गूगल

इंजीनियर ने 1968 से 1976 तक लंकाशर का प्रतिनिधित्व करते हुए 175 मैच खेले। इनमें उन्होंने 5,942 रन बनाने के साथ 429 कैच लिए और 35 स्टंपिंग कीं।

दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान लॉयड 1970 के दशक की शुरुआत में विदेशी खिलाड़ी के रूप में लंकाशर में शामिल हुए थे। उससे लॉयड जुड़ाव दो दशक तक अहम रहा।

यह सम्मान इंजीनियर और लॉयड दोनों के काउंटी के लिए किए गए योगदान की अहमियत दर्शाता है। इंजीनियर (87 वर्ष) ने संन्यास के बाद मैनचेस्टर को अपना घर बना लिया है और यहीं रहते हैं।