Trending

रिकी पोंटिंग की राय : ऋषभ पंत की चोट ‘अच्छी नहीं दिख रही’

ऋषभ पंत की चोट पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पंत अपना पैर जमीन पर रख तक नहीं पा रहे जो अच्छी बात नहीं है।

साभार : गूगल

भारत के स्टार विकेटकीपर बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के पहले दिन रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। क्रिस वोक्स की एक गेंद उनके पैर से जा टकराई। वह एलबीडब्लू की अपील से तो बच गए लेकिन उन्हें गंभीर चोट आई है। वह दर्द से कराहते दिखे थे और उन्हें एंबुलेंस से बाहर ले जाया गया।

पोंटिंग ने कहा कि पंत की इंजरी ‘अच्छी नहीं दिख रही’ क्योंकि वह मुश्किल से अपना पैर जमीन पर रख पा रहे हैं। पंत को चोट उस वक्त लगी जब वह अपने चिरपरिचित अंदाज में 37 रन बनाकर खेल रहे थे। वोक्स की गेंद पर उन्होंने रिवर्स स्वीप की कोशिश की लेकिन गेंद उनके दाहिने पैर से टकरा गई। वह दर्द से छटपटाने लगे और चोट वाली जगह पर तुरंत सुजन हो गई। पोंटिंग ने कहा, ‘वह मुश्किल से अपना पैर रखा पा रहा है।

जब तक गोल्फ कार्ट आया तब तक वह 6 से 8 मिनट तक छटपटाटा रहा। तुरंत हुई सुजन मेरी चिंता बढ़ा रही है। मुझे खुद ही मेटास्टार्सल इंजरी हुई थी और वो बहुत छोटी और नाजुक हड्डियां होती हैं।’ दरअसल मेटाटार्सल या मेटाटार्सस बोन पैर के पंजे की उन 5 हड्डियों के समूह को कहते हैं जो एड़ी की हड्डी को उंगलियों और अंगूठों की हड्डियों से जोड़ती हैं।

उन्होंने आगे कहा, ‘वह अपने पैर पर कोई भी वजन नहीं डाल पा रहा है जो बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं है। अगर यह टूटी है तो वह मैच से बाहर हो जाएगा। अगर नहीं टूटी हैं तब तो वे उसे ग्राउंड पर लाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उम्मीद करते हैं कि वह और ज्यादा रिवर्स स्वीप नहीं खेलेगा।’

5 टेस्ट मैच की सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही भारतीय टीम ने चौथे टेस्ट के पहले दिन 4 विकेट पर 264 रन बनाए हैं। ऋषभ पंत इस मैच से बाहर हुए तो भारतीय टीम के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। टीम को सीरीज जीत की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए मैनचेस्टर टेस्ट हर हाल में जीतना होगा।