Trending

भारत-इंग्लैंड अंडर-19 टेस्ट सीरीज बराबरी पर छूटी

भारत बनाम इंग्लैंड यूथ टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला ड्रॉ रहा। इंग्लैंड अंडर-19 ने अंतिम दिन भारत के सामने जीत के लिए 355 रनों का लक्ष्य रखा था। खराब रोशनी के चलते मैच रुकने तक टीम इंडिया ने 43 ओवर में 6 विकेट पर 290 रन बनाए थे। भारत जीत से 65 रन दूर था।

साभार : गूगल

अगर मैच नहीं रुकता तो टीम इस रनचेज को पूरा कर सीरीज को 1-0 से अपने नाम करती। भारत के लिए इस दौरान कप्तान आयुष म्हात्रे ने शतक जड़ा। वहीं स्टार ओपनर वैभव सूर्यवंशी बुरी तरह फेल हुए। 355 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत को पहले झटका पारी की पहली ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा।

ऐलेक्स ग्रीन ने उन्हें गोल्डन डक पर LBW आउट किया। वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वैभव 2 टेस्ट मैच की चार पारियों में 90 रन बना पाए। वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के बाद इस रनचेज की कमान कप्तान अयुष म्हात्रे ने संभाली और 80 गेंदों पर 13 चौकों और 6 गगनचुंबी छक्कों की मदद से 126 रनों की शतकीय पारी खेल डाली।

उनके अलावा नंबर-4 पर आए अभिज्ञान कुंडू ने 46 गेंदों पर 65 रन बनाकर कप्तान का भरपूर साथ दिया। खराब रोशनी के चलते मैच रुखने तक भारत ने 43 ओवर में 6 विकेट पर 290 रन बोर्ड पर लगा दिए थे।

इस दौरान भारत का नेट रन रेट 6.74 का था जो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। अंडर-19 टेस्ट मैच की एक पारी में कम से कम 25 ओवर खेलने वाली कोई टीम भारत से बेहतर रनरेट से रन नहीं बना पाई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम था जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 में 6.26 के नेट रनरेट से रन बनाए थे।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड ने पहली पारी में 309 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में टीम इंडिया 279 पर सिमट गई थी। 30 रनों की लीड के साथ इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी 324 पर घोषित कर भारत के सामने जीत के लिए 355 का टारगेट रखा था।

अंडर-19 टेस्ट पारी : हाईएस्ट रन-रेट (कम से कम: 25 ओवर)

6.74 – भारत बनाम इंग्लैंड, 2025

6.26 – इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2023

5.97 – पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1982

5.91 – भारत बनाम श्रीलंका, 2007