Trending

बेशर्मी की हद, चोटिल पंत को जानबूझकर किया टारगेट: स्टोक्स की रणनीति पर भड़के फैंस

मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन ऋषभ पंत फ्रैक्चर के बावजूद बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। जब वह बैटिंग के लिए आए तो दर्शकों ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया।

साभार : गूगल

इंग्लैंड और कप्तान बेन स्टोक्स भी पंत के इस जज्बे से अभिभूत दिखे। जब उन्होंने सिंगल लिया तब स्टोक्स ने बहुत ही ध्यान से उनके पैर के उस पंजे को देखा जिसमें फ्रैक्चर हुआ था। उसके बाद उन्होंने जो किया वो हैरान करने वाला था। उन्होंने पंत की टूटी उंगली को टारगेट करते हुए यॉर्कर गेंदों की बौछार कर दी। पंत तब भी अड़े रहे।

लगभग एक पैर से खेलते हुए उन्होंने पलटवार किया। उन्होंने जोफ्रा आर्चर की गेंद पर शानदार छक्का जड़ा। बेन स्टोक्स लगातार यॉर्कर गेंदों से पंत के चोटिल पैर को टारगेट करने की कोशिश की। जोफ्रा आर्चर ने भी यही किया। प्रतिद्वंद्वी बल्लेबाज के चोटिल पैर को ही गेंद से टारगेट करने की स्टोक्स की रणनीति को लेकर सोशल मीडिया पर आक्रोश दिखा।

खेल है, खेल ही रहने दो। क्या आउट करने के लिए फ्रैक्चर पर ही टारगेट करना जरूरी था? यह आउट करने की रणनीति थी या प्रतिद्वंद्वी को जानबूझकर और ज्यादा चोटिल करने की शर्मनाक कोशिश थी? क्रिकेट भावना, खेल भावना, जेंटलमेन गेम…स्टोक्स ने ऐसे हर एक भाव की धज्जी उड़ाकर रख दी जिनका गान क्रिकेट की शान में किया जाता है।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने दो दिन पहले कहे पार्थिव पटेल के शब्दों को सही साबित कर दिया। पटेल ने कहा था कि कुछ टीमें ‘खेल भावना’ शब्द का इस्तेमाल अपनी सुविधा के अनुसार करती हैं। उन्होंने इंग्लैंड का खास तौर पर नाम लिया था। मैनचेस्टर टेस्ट में भारत ने अपनी पहली पारी में 358 रन बनाए हैं।

फ्रैक्चर होने के बावजूद ऋषभ पंत ने दूसरे दिन बैटिंग की और 54 रन बनाकर आउट हुए। साई सुदर्शन और यशस्वी जायसवाल ने भी अर्धशतक जड़े। जवाब में इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 2 विकेट पर 225 रन बना लिए हैं। जैक क्रॉली और बेन डकेट ने पहले विकेट के लिए 166 रन की साझेदारी की। दोनों ही सलामी बल्लेबाज शतक से चूक गए।