Trending

ड्वेन ब्रावो : आईपीएल ने बदला मेरा करियर और आधुनिक क्रिकेट का चेहरा

वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने आईपीएल को अपने करियर और आधुनिक क्रिकेट के स्वरूप को बदलने वाला एक शानदार मंच बताया है।

साभार : गूगल

अपनी आईपीएल जर्नी को याद करते हुए ब्रावो ने बोला कि यह लीग न केवल उन्हें, बल्कि दुनियाभर के क्रिकेटर्स को आर्थिक रूप से और स्किल्स को डेवलप करने के लिहाज से जबरदस्त फायदा पहुंचा चुकी है।

आईपीएल ने पेशेवर क्रिकेट की दुनिया को एक नया आयाम दिया है। उन्होंने कहा, “आईपीएल ने सिर्फ मेरी ही नहीं, आज के हर क्रिकेटर की मदद की है, चाहे वह आर्थिक रूप से हो, या स्किल के स्तर पर। मुझे गर्व है कि मैंने दो सबसे सफल फ्रेंचाइजी के लिए खेला और मुझे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है।”

ब्रावो ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन किया। वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं। आईपीएल इतिहास के सबसे सफल विदेशी प्लेयर्स में शुमार ब्रावो अपनी खास शैली, डेथ ओवर की गेंदबाजी में महारत और शानदार खेल के लिए जाने जाते हैं।

2025 के संस्करण में ब्रावो ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मेंटर की भूमिका भी निभाई थी। उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई, जो उन्हें इस फॉर्मेट का एक चहेता खिलाड़ी बनाती है।

आईपीएल में ड्वेन ब्रावो के सफल करियर ने वेस्टइंडीज के कई युवाओं को भी प्रेरित किया है। उनके इस सफर ने कैरेबियाई खिलाड़ियों को आत्मविश्वास के साथ फ्रेंचाइजी क्रिकेट अपनाने के लिए प्रेरित किया।

ब्रावो वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में वेस्टइंडीज चैंपियंस टीम का हिस्सा हैं, उनका क्रिकेट सफर अभी भी जारी है, लेकिन आईपीएल के प्रति लगाव अब भी उतना ही गहरा है।

ड्वेन ब्रावो ने कहा, “आईपीएल से मुझे अनुभव और दोस्त मिले हैं।” डब्ल्यूसीएल में भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें हैं। इस लीग में पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में हो रहा है, जिसमें जीत पर 2 अंक और मैच टाई या बेनतीजा रहने पर एक-एक अंक मिलते हैं। अगर दो टीमों के अंक बराबर होते हैं, तो नेट रन रेट के आधार पर रैंकिंग तय की जाएगी। शीर्ष चार टीमें नॉकआउट स्टेज में पहुंचेंगी।