Trending

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स : पाकिस्तान शीर्ष पर, भारत की सेमीफाइनल की उम्मीद अधर में

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के 11वें मैच में हराकर ना सिर्फ लगातार तीसरा मैच जीता, पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल कर अपनी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को भी बढ़ाया। बता दें, इस जीत के बाद पाकिस्तान के नाम 4 मैचों में 7 अंक हो गए हैं।

साभार : गूगल

भारत के खिलाफ उनका मैच रद्द हो गया था। वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद साथ अफ्रीका की टीम का भी विजय क्रम टूटा है। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में मिली हार के बाद उनके खाते में 4 मैचों में 6 अंक है। वहीं भारत अपनी पहली जीत को तरस रही है।

गत चैंपियन भारत ने शनिवार, 26 जुलाई को ही अपनी तीसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला, जहां उन्हें 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच रद्द होने के बाद भारत की यह लगातार दूसरी हार है। ऑस्ट्रेलिया से पहले युवराज सिंह की अगुवाई वाली टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका ने धूल चटाई थी। भारत को अगर सेमीफाइनल का टिकट हासिल करना है तो बचे हुए दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर टॉप-4 में अपनी जगह बनानी होगी।

साभार : गूगल

बता दें, इस टूर्नामेंट में कुल 6 ही टीमें हिस्सा ले रहीं हैं। भारत के अलावा अभी इंग्लैंड का भी जीत का खाता नहीं खुला है। बात ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के आखिरी मुकाबले की करें तो, शिखर धवन की 91 रनों की धमाकेदार पारी दम पर टीम इंडिया पहले बैटिंग करते हुए 203 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रही थी।

हालांकि कैलम फर्ग्यूसन ने 38 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाकर धवन की मेहनत पर पानी फेर दिया और कंगारुओं ने 1 गेंद और 4 विकेट रहते इस मुकाबले को अपने नाम किया।