Trending
भारत के खिलाफ अंतिम टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, ओवरटन शामिल
तीन साल पहले अपने करियर का एकमात्र टेस्ट खेलने वाले ऑलराउंडर जेमी ओवरटन को भारत के खिलाफ गुरुवार से ओवल में शुरू हो रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 15 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है।

सरे के इस ऑलराउंडर ने 2022 में लीड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना एकमात्र टेस्ट मैच खेला था जिसमें उन्होंने दो विकेट लिए थे और 97 रन बनाए थे। उन्होंने इस साल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स से तीन मैच खेले थे। ओवरटन को छोड़कर, पिछले मैच में चुने गए 14 खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है।
इंग्लैंड टेस्ट टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, लियाम डॉसन, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स