राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड को लगातार चौथी बार राजभाषा कीर्ति प्रथम पुरस्कार : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

गुजरात के सूरत में आयोजित राष्ट्रीय हिंदी दिवस समारोह में राजभाषा विभाग जो गृह मंत्रालय, भारत सरकार के तहत काम करता है , ने  राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड-विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र को देश के सर्वोत्कृष्ट राजभाषा कीर्ति सम्मान से सम्मानित किया है । यह उल्लेखनीय है कि

राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड यानी आरआईएनएल को लगातार चौथी बार ‘ग’ श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है।

सूरत मेंआयोजित द्वितीय अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन  में,गृह मंत्री, सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की उपस्थिति में,  राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र भाई पटेल ने  राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री अतुल भट्ट को  यह पुरस्कार प्रदान किया ।