Trending

बैडमिंटन रैंकिंग में भारत का दबदबा: सात्विक-चिराग शीर्ष-10 में, उन्नाति का शानदार प्रदर्शन

बीडब्ल्यूएफ पुरूष युगल विश्व रैंकिंग में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी शीर्ष-10 में आ गए। दोनों पिछले सप्ताह चीन ओपन में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे जिससे उन्हें तीन पायदान का फायदा मिला। चिराग और सात्विक को मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूइ यिक ने 21-13, 21-17 से हराया।

साभार : गूगल

इससे पहले वे सिंगापुर ओपन और इंडिया ओपन में भी सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। पुरुष एकल में भारत के शीर्ष खिलाड़ी लक्ष्य सेन 54442 अंक के साथ 17वें स्थान पर आ गए, जबकि एच एस प्रणय दो पायदान चढ़कर 33वें स्थान पर हैं।

महिला एकल में उन्नति हुड्डा कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 31वीं रैंकिंग पर आ गई जिन्होंने पिछले सप्ताह दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को हराया था। सिंधु 15वें स्थान पर हैं। महिला युगल में त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद 11वें नंबर पर बने हुए हैं, जबकि तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा दो पायदान चढ़कर 45वें स्थान पर आ गए।