ओवल में निर्णायक मुकाबला : इंग्लैंड की बढ़त, भारत की चुनौती
आज से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला लंदन के केनिंगटन ओवल में खेला जाएगा। इंग्लैंड 2-1 से आगे है, आखिरी मैच के लिए कप्तान बेन स्टोक्स उपलब्ध नहीं है, जो इस सीरीज में अब तक दमदार फॉर्म में नजर आए हैं।

अब तक खेले गए चार मैचों में जो कुछ घटा है, उसे देखते हुए मुकाबला रोमांचक होगा। इस में पिच की भूमिका कैसी होगी। लंदन के केनिंगटन ओवल में अब तक 107 टेस्ट खेले गए हैं। इनमें से 44 मैच मेजबान टीम ने जीते हैं, जबकि मेहमान टीमें सिर्फ 24 मैच ही यहां जीत पाई हैं।
एक मैच न्यूट्रल साइड ने जीता है, जो ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल था। पहले बल्लेबाजी करते हुए यहां 40 मुकाबलों में टीमों को जीत मिली है, जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमें 30 मुकाबले जीती हैं। इसके अलावा टॉस जीतने वाली टीमें यहां 37 मैच जीत चुकी हैं। 37 मुकाबले ड्रॉ भी रहे हैं।
पहली पारी का औसत स्कोर इस मैदान पर 345 है, जो काफी अच्छा है। ओपनिंग साझेदारी यहां 38 रनों के करीब की औसतन होती है। 32 रन के भीतर विकेट गिरता है। रन प्रति ओवर के हिसाब से देखें तो 3 से भी कम के इकॉनमी रेट से यहां रन जाते हैं। 903 रन भी इस मैदान पर एक पारी में बने हैं, जबकि 44 रन पर टीम ढेर भी हो चुकी है।
ज्यादातर मैचों में यहां ग्रीन टॉप देखने को मिलता है, जिससे तेज गेंदबाज हावी होते हैं। वैसे भी यहां तेज गेंदबाजों का ही दबदबा ओवरऑल रहा है, लेकिन एक मैच में सबसे ज्यादा विकेट यहां मुथैया मुरलीधरन के नाम हैं, जिन्होंने 16 शिकार 1998 में इंग्लैंड के खिलाफ किए थे।