Trending
अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी : सुमन कुमारी ने किया जीत से आगाज, तीन भारतीय मुक्केबाज बाहर
शुक्रवार को भारतीय मुक्केबाज सुमन कुमारी ने अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में जीत से शुरुआत की, तीन अन्य मुक्केबाज हारकर बाहर हो गए।
सुबह के सत्र में सुमन ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में चीनी ताइपे की मेंग सिन चेंग को सर्वसम्मत फैसले में हराकर अगले दौर में जगह बनाई।

भारतीय दल के अन्य मुक्केबाजों में आकाश बधवार को पुरुषों के 50 किग्रा वर्ग में उज्बेकिस्तान के ओडिलशोह खलीमोव से 1 – 4 से हार मिली। सारथी सैनी (70 किग्रा) को चीन के हाओशेंग झांग से और लोकेश (80 किग्रा) को शाम के सत्र में उज्बेकिस्तान के नोरबेक अब्दुल्लाएव से हार मिली।