Trending

रोहित बेनेडिक्टन विश्व चैंपियनशिप में 47वें स्थान पर, व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ से पीछे

भारत के रोहित बेनेडिक्टन तैराकी विश्व चैंपियनशिप में शुक्रवार को पुरूषों की 100 मीटर बटरफ्लाय में 47वें स्थान पर रहे। 21 वर्ष के राष्ट्रीय विजेता रोहित ने 53 . 92 सेकंड का समय निकाला जो उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ भी नहीं है।

साभार : गूगल

वह अपनी हीट में आखिरी और 40वें स्थान पर रहे। शीर्ष 16 तैराक सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। घरेलू सत्र में बेनेडिक्टन ने अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने जून में सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 52 . 57 सेकंड का समय निकाला था जो किसी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।