Trending

भारत के बहिष्कार से बौखलाया पीसीबी, निजी लीग में ‘पाकिस्तान’ नाम के इस्तेमाल पर लगाया बैन

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भारत द्वारा बार-बार पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले को बहिष्कार किए जाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है।

साभार : गूगल

भारत के इस फैसले के चलते पाकिस्तान की इंटरनेशनल मंच पर बेइज्जती हुई है। पीसीबी ने कथित तौर पर निजी क्रिकेट लीग में देश के नाम के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह निर्णय गुरुवार को निदेशक मंडल की बैठक के दौरान किया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का मानना है कि इससे देश की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच रहा है। दरअसल, अप्रैल में हुए पहलगाम हमले के बाद भारत किसी भी लेवल पर पाकिस्तान से क्रिकेट ना खेलने का मन बना चुका है। ऐसे में इस प्राइवेट लीग में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया।

अगर बात आईसीसी या एसीसी टूर्नामेंट की होती तो पाकिस्तान आवाज उठा सकता था, प्राइवेट इवेंट होने की वजह से पाकिस्तान वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में कुछ नहीं कर सकता, जिस वजह से बोर्ड ने यह फैसला लिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि गुरुवार को निदेशक मंडल की बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया।

उच्च स्तरीय अधिकारियों का मानना है कि भारतीय खिलाड़ियों द्वारा टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण में दो बार पाकिस्तान के साथ खेलने से इनकार करना देश के नाम को ठेस पहुंचाने वाला है।

पाकिस्तान को आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का फाइनल खेलना है, इस खिताबी मुकाबले में बदलाव नहीं होगा, भविष्य में निजी संगठनों को देश का नाम इस्तेमाल करने के लिए पीसीबी से स्पष्ट अनुमति लेनी होगी।

यदि कोई निजी संगठन पाकिस्तान का नाम इस्तेमाल करता है तो उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। पीसीबी को क्रिकेट आयोजनों के लिए इसके उपयोग की अनुमति देने का एकमात्र अधिकार है, यदि वह लीग और संगठन की प्रामाणिकता को प्रतिष्ठित पाता है। विभिन्न निजी संगठनों ने पहले जिम्बाब्वे, केन्या और संयुक्त राज्य अमेरिका में छोटे लीगों में पाकिस्तान के नाम का उपयोग किया है।