Trending

साइना और पारुपल्ली का नया अध्याय : दूरियों ने सिखाया प्यार का मतलब

किसी चीज से दूर होने के बाद उसकी अहमियत के बारे में पता चलता है, ऐसा ही कुछ स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप के साथ हुआ।

SAINA NEHWAL (@nehwalsaina) Kashyap Parupalli (@parupallikashyap)

साइना और पारुपल्ली बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। दोनों की मुलाकात साल 1997 में पुलेला गोपीचंद के कैंप में हुई थी। पहले दोस्ती, फिर प्यार और फिर दोनों ने शादी रचा ली, फैंस को तब शॉक लगा जब साइना नेहवाल ने पिछले महीने 14 जुलाई को पारुपल्ली कश्यप से अलग होने की घोषणा की।

इस घोषणा के 17 दिन बाद ही उन्होंने अपने फैसले बदल लिए हैं और फिर से दोनों साथ आ गए हैं। साइना नेहवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर पारुपल्ली कश्यप के साथ फोटो शेयर कर लिखा, ‘कभी-कभी दूरियां हमें मौजूदगी की अहमियत सिखाती है। लीजिए, हम फिर से कोशिश कर रहे हैं।’

SAINA NEHWAL (@nehwalsaina) Kashyap Parupalli (@parupallikashyap)

साइना के इस ऐलान से उनके फैंस भी खुश हैं कि उनकी पर्सनल लाइफ एक बार फिर से ट्रैक पर आ गई है। साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप दोनों एक दूसरे को लंबे समय से जानते थे। कैंप में हुई मुलाकात के बाद दोनों ने एक दूसरे काफी समय तक डेट किया और फिर उन्होंने साल 2018 में शादी करने का फैसला किया था।

हालांकि, 7 साल में ही दोनों के बीच असहमतियां होने लगी। इसके कारण वे अपने खेल पर भी पूरी तरह से फोकस नहीं हो पा रहे थे। इसी वजह से उन्होंने सोशल मीडिया पर अलग होने का ऐलान किया था। साइना और पारुपल्ली का बैडमिंटन करियर शानदार रहा है। साइना ने साल 2012 में लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

इसके अलावा वह अपने शानदार खेल से 2015 में रैंकिंग में नंबर एक प्लेयर बनी थीं। वहीं पारुपल्ली की बात करें तो वह साल 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहे थे। लंदन ओलंपिक में उनका सफर क्वार्टर फाइनल तक रहा था, जबकि उन्होंने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2014 में गोल्ड मेडल जीता।