Trending
डूरंड कप : नामधारी एफसी ने भारतीय वायु सेना को हराया, ग्रुप ए में शीर्ष पर
134वें डूरंड कप में नामधारी एफसी ने भारतीय वायु सेना को 4-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टीम छह अंकों के साथ ग्रुप ए में शीर्ष पर आ गया। टीम ने बुधवार को ईस्ट बंगाल के खिलाफ खेले जाने वाले अहम मुकाबले से पहले खुद को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

सैमुअल के भारतीय वायुसेना को मैच के सातवें मिनट में गोल कर बढ़त दिलाई। क्लेडसन दा सिल्वा (पेनल्टी, 37वां मिनट), अमनदीप सिंह (45वां) और दूसरे हाफ में धर्मप्रीत सिंह (60वां) और स्थानापन्न सेलेनथांग लोत्जेम (74वां मिनट) के गोलों के साथ पूरे तीन अंक हासिल कर लिए। संकित ने मैच के 78वें मिनट में वायुसेना के लिए दूसरा गोल किया, यह टीम की वापसी के लिए काफी नहीं था।