Trending

वोक्स की बल्लेबाजी पर रूट का बयान : ‘चोट के बावजूद मैदान में उतरने को तैयार’

क्रिस वोक्स बल्लेबाजी करेंगे या नहीं? भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का यह सबसे बड़ा सवाल है। ओवल में हो रहे पांचवें टेस्ट की शुरुआत में क्रिस वोक्स फील्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे। उनके कंधे में सीरिय इंजरी हुई थी जिस वजह से वह वह ना तो गेंदबाजी कर पा रहे हैं और ना ही फील्डिंग।

साभार : गूगल

वोक्स तो भारत के खिलाफ इंग्लैंड की पहली पारी में बैटिंग तक नहीं उतरे, मगर ओवल टेस्ट के चौथे दिन क्रिस वोक्स को इंग्लैंड की जर्सी में देखा गया। ऐसा लगा कि वह अपनी चोट के बावजूद बैटिंग करने के लिए तैयार है। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों और फैंस के जहन में यही सवाल घूम रहा है।

इस सवाल का जवाब अब इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज और शतकवीर जो रूट ने दिया है। जो रूट ने 5वें टेस्ट के चौथे दिन के अंत में खुलासा किया है कि क्रिस वोक्स आखिरी दिन बैटिंग करने के लिए आएंगे। वह अपना सबकुछ झोंक देने के लिए तैयार हैं।

बता दें, चौथे दिन जब क्रिस वोक्स इंग्लैंड की जर्सी में नजर आए तो उनके हाथ की चोट काफी गंभीर नजर आ रही थी, मगर रूट ने कहा कि जरूरत पड़ी तो वह बैटिंग करने के लिए तैयार हैं। जो रूट ने चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “आपने उन्हें सफेद कपड़ों में देखा होगा… क्रिस वोक्स हम सब की तरह पूरी तरह से मैदान में है।!”

उन्होंने इस दौरान वोक्स की तुलना भारत के विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से की। पंत मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट में चोटिल हो गए थे, पैर में फ्रेक्चर होने के बावजूद वह बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे थे। उन्होंने कहा, “यह उस तरह की सीरीज रही है, जहां खिलाड़ियों को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ी है।

उम्मीद है कि यह उस हद तक नहीं पहुंचेगा। लेकिन यहां [इनडोर स्कूल] में उसने एक समय कुछ थ्रोडाउन किए थे, और जरूरत पड़ने पर वह तैयार है… वह जो भी करना पड़े, करने के लिए बेताब है।” बता दें, इंग्लैंड को आखिरी दिन 35 रनों की दरकार है, वहीं भारत जीत से 4 विकेट दूर है। अगर पहली पारी की तरह क्रिस वोक्स आखिरी पारी में भी बैटिंग करने ना आते तो टीम इंडिया को सिर्फ 3 विकेट चटकाने होते।