Trending
बैन शेल्टन क्वार्टर फाइनल में, अब डी मिनौर से होगी टक्कर
13वीं वरीयता प्राप्त इटली के फ्लावियो कोबोली को 6 . 4, 4 . 6, 7 . 6 से हराकर चौथी वरीयता प्राप्त अमेरिका के बेन शेल्टन ने नेशनल बैंक ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उनका सामना आस्ट्रेलिया के नौवीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डि मिनौर से होगा जिन्होंने अमेरिका के सातवीं वरीयता प्राप्त फ्रांसिस टियाफो को 6 . 2, 4 . 6, 6 . 4 से हराया।

छठी वरीयता प्राप्त रूस के आंद्रेइ रूबलेव अपने मुकाबले में स्पेन के अलेजांद्रो फोकिना से 6 . 7, 7 . 6, 3 . 0 से आगे थे जब थकान के चलते फोकिना ने कोर्ट छोड़ दिया। रूबलेव का सामना अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज और चेक गणराज्य के जिरि लेहेका के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।