Trending

भारतीय तीरंदाजी महासंघ की नई पहल : जल्द शुरू होगी पहली तीरंदाजी लीग

भारतीय तीरंदाजी संघ ने सोमवार को पहली तीरंदाजी लीग का ऐलान किया, जिसमें दुनिया भर के महिला और पुरूष रिकर्व और कंपाउंड तीरंदाज फ्रेंचाइजी आधारित टूर्नामेंट में खेलेंगे। लीग का पहला सत्र दिल्ली के यमुना खेल परिसर में अक्टूबर में आयोजित हो सकता है जो 11 दिन तक चलेगा।

साभार : गूगल

इसे विश्व तीरंदाजी, विश्व तीरंदाजी एशिया और खेल मंत्रालय से मंजूरी मिल चुकी है। भारतीय तीरंदाजी संघ अध्यक्ष अर्जुन मुंडा ने कहा ,‘‘ हमें यकीन है कि तीरंदाजी लीग से हम युवा तीरंदाजों को और मौके देकर उनके सपने पूरे कर सकेंगे। हम सभी को मिलकर इस लीग के जरिये देश में खेल को नयी ऊंचाइयों तक ले जाना है।’’

विश्व तीरंदाजी के महासचिव टॉम डीलेन ने कहा ,‘‘ इस पहल से भारतीय और विदेशी तीरंदाजों में प्रतिस्पर्धी भावना विकसित होगी और उनके प्रदर्शन में और निखार आयेगा। इससे वे भविष्य में बेहतर तीरंदाज बन सकेंगे।’’