Trending

विक्टोरिया मबोको ने नेशनल बैंक ओपन में सेमीफाइनल में जगह बनाई

कनाडा की किशोरी विक्टोरिया मबोको ने बेहतरीन प्रदर्शन के साथ नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट में स्पेन की जेसिका बुजास मानेरो को 6-4, 6-2 से हराकर अपने करियर के पहले डब्ल्यूटीए टूर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

साभार : गूगल

कोको गॉफ को हराने के दो दिन बाद टोरंटो की रहने वाली खिलाड़ी मबोको को लय में आने में देर लगी, उन्होंने जल्द मैच पर नियंत्रण बना दिया और सीधे सेट में जीती।

मबोको 2019 में बियांका एंड्रीस्कू के खिताब जीतने के बाद से डब्ल्यूटीए 1000 प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली कनाडा की पहली खिलाड़ी हैं। वह टोरंटो में 2015 में बेलिंडा बेनकिच के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली कम उम्र की महिला खिलाड़ी हैं।

मबोको की टक्कर एलेना रयबाकिना से होगी, जिन्होंने मार्टा कोस्त्युक के हाथ में चोट लग जाने की वजह से मैच के बीच में हट जाने के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाई। यूक्रेन की खिलाड़ी ने जब मैच से हटने का फैसला किया, कज़ाकिस्तान की नौवीं वरीयता प्राप्त रयबाकिना 6-1, 2-1 से आगे थी।