इकाना स्टेडियम में होगा यूपी टी-20 लीग के तीसरे सीजन का आगाज़
यूपीसीए एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में क्रिकेट की महफ़िल सजाने वाली है। यूपी टी-20 लीग 2025 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और प्रदेश ही नहीं, देशभर के क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट इस साल 17 अगस्त से 6 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। सभी मुकाबले लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का उद्घाटन समारोह बॉलीवुड सितारों की चमक-धमक से रोशन होगा, जहां कई दिग्गज कलाकार मंच पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस देंगे।
लीग की शुरुआत रोमांचक मुकाबले से होगी। पहला मैच गत चैंपियन मेरठ मावरिक्स और पिछली बार की उपविजेता कानपुर सुपरस्टार्स के बीच होगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 17 अगस्त को रात 7:30 बजे से शुरू होगा। फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
हर टीम में शानदार घरेलू और उभरते खिलाड़ी मौजूद हैं, जो टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं। न्यूज एजेंसी के अनुसार “टूर्नामेंट के फॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
यूपीसीए के अनुसार हमारा उद्देश्य साफ है प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच देना ताकि वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक सकें। हमें उम्मीद है कि इस साल भी कई नए सितारे उभरेंगे।”
लीग में खेलने वाली टीमें
मेरठ मावरिक्स
कानपुर सुपरस्टार्स
लखनऊ फॉल्कंस
गौर गोरखपुर लॉयंस
नोएडा किंग्स
काशी रुद्रास
यूपी टी-20 लीग 2025 – पूरा कार्यक्रम : (स्थान – इकाना स्टेडियम, लखनऊ)
17 अगस्त : मेरठ मावरिक्स vs कानपुर सुपरस्टार्स (7:30 PM)
18 अगस्त : काशी रुद्रास vs गौर गोरखपुर लॉयंस (3:00 PM)
18 अगस्त : नोएडा किंग्स vs लखनऊ फॉल्कंस (7:30 PM)
19 अगस्त : कानपुर सुपरस्टार्स vs काशी रुद्रास (3:00 PM)
19 अगस्त : मेरठ मावरिक्स vs लखनऊ फॉल्कंस (7:30 PM)
20 अगस्त : नोएडा किंग्स vs गौर गोरखपुर लॉयंस (3:00 PM)
20 अगस्त : लखनऊ फॉल्कंस vs कानपुर सुपरस्टार्स (7:30 PM)
21 अगस्त : नोएडा किंग्स vs काशी रुद्रास (3:00 PM)
21 अगस्त : मेरठ मावरिक्स vs गौर गोरखपुर लॉयंस (7:30 PM)
22 अगस्त : नोएडा किंग्स vs कानपुर सुपरस्टार्स (3:00 PM)
22 अगस्त : लखनऊ फॉल्कंस vs गौर गोरखपुर लॉयंस (7:30 PM)
23 अगस्त : काशी रुद्रास vs मेरठ मावरिक्स (3:00 PM)
23 अगस्त : गौर गोरखपुर लॉयंस vs कानपुर सुपरस्टार्स (7:30 PM)
24 अगस्त : मेरठ मावरिक्स vs नोएडा किंग्स (3:00 PM)
24 अगस्त : काशी रुद्रास vs लखनऊ फॉल्कंस (7:30 PM)
25 अगस्त : कानपुर सुपरस्टार्स vs मेरठ मावरिक्स (3:00 PM)
25 अगस्त : काशी रुद्रास vs गौर गोरखपुर लॉयंस (7:30 PM)
26 अगस्त : लखनऊ फॉल्कंस vs नोएडा किंग्स (3:00 PM)
26 अगस्त : कानपुर सुपरस्टार्स vs काशी रुद्रास (7:30 PM)
27 अगस्त : लखनऊ फॉल्कंस vs मेरठ मावरिक्स (3:00 PM)
27 अगस्त : गौर गोरखपुर लॉयंस vs नोएडा किंग्स (7:30 PM)
28 अगस्त : कानपुर सुपरस्टार्स vs लखनऊ फॉल्कंस (3:00 PM)
28 अगस्त : नोएडा किंग्स vs काशी रुद्रास (7:30 PM)
29 अगस्त : गौर गोरखपुर लॉयंस vs मेरठ मावरिक्स (3:00 PM)
29 अगस्त : कानपुर सुपरस्टार्स vs नोएडा किंग्स (7:30 PM)
30 अगस्त : गौर गोरखपुर लॉयंस vs लखनऊ फॉल्कंस (3:00 PM)
30 अगस्त : काशी रुद्रास vs मेरठ मावरिक्स (7:30 PM)
31 अगस्त : गौर गोरखपुर लॉयंस vs कानपुर सुपरस्टार्स (3:00 PM)
31 अगस्त : मेरठ मावरिक्स vs नोएडा किंग्स (7:30 PM)
1 सितंबर : लखनऊ फॉल्कंस vs काशी रुद्रास (7:30 PM)
3 सितंबर : क्वालिफायर 1 (3:00 PM)
3 सितंबर : एलीमिनेटर (7:30 PM)
4 सितंबर : क्वालिफायर 2 (7:30 PM)
6 सितंबर : फाइनल मुकाबला (7:30 PM)