Trending

नेशनल बैंक ओपन : विक्टोरिया एमबोको और नाओमी ओसाका फाइनल में

कनाडा की किशोरी विक्टोरिया एमबोको ने नौवीं वरीय एलेना रिबाकिना को हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।

साभार : गूगल

कनाडा की एमबोको ने रिबाकिना को तीन सेट चले मैच में 1-6, 7-5, 7-6 से हराया। एमबोको ने तीसरे और निर्णायक सेट में एक मैच प्वाइंट बचाया और दो बार रिबाकिना की सर्विस तोड़कर सेट को टाईब्रेकर में खींचा, फिर जीत दर्ज की।

फाइनल में एमबोको जापान की नाओमी ओसाका से भिड़ेंगी जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में डेनमार्क की 16वीं वरीय क्लारा टॉसन को 6-2, 7-6 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

दुनिया की 85वें नंबर की खिलाड़ी एमबोको पहला डब्ल्यूटीए खिताब जीतने के इरादे से खेलेगी और उनकी नजरें फाये उरबन (1969) और बियांका आंद्रीस्क्यू (2019) के बाद ओपन युग में घरेलू खिताब जीतने वाली कनाडा की तीसरी खिलाड़ी बनने पर टिकी होंगी।