Trending

नेशनल बैंक ओपन : रूस के खचानोव ने ज्वेरेव को हराकर फाइनल में जगह बनाई

शीर्ष वरीय जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर रूस के 11वें वरीय केरेन खचानोव ने नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। खचानोव ने ज्वेरेव को तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-3, 4-6, 7-6 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

साभार : गूगल

एटीपी टूर पर सात बार के विजेता खचानोव फाइनल में दूसरे वरीय टेलर फ्रिट्ज और चौथे वरीय बेन शेल्टन के बीच होने वाले ऑल अमेरिकी सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेंगे। दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी ज्चेरेव ने 2017 में खिताब जीता था और वह एटीपी टूर पर 24 खिताब जीत चुके हैं।