Trending

अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी : भारत ने 14 पदकों के साथ अभियान किया समाप्त

अंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के महिला वर्ग में युवा भारतीय मुक्केबाज निशा और मुस्कान ने अपने कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते, जबकि राहुल ने पुरुष वर्ग में शीर्ष स्थान हासिल किया। टूर्नामेंट में अंडर-19 वर्ग में भारत ने अपना अभियान 14 पदकों के साथ खत्म किया।

@BFI_official

भारतीय मुक्केबाजों ने तीन स्वर्ण, सात रजत, चार कांस्य जीते। कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन के मुक्केबाजों की मौजूदगी में 10 में नौ भारतीय महिला खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनावाया। इसमें दो स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य भी हैं।

निशा ने 54 किग्रा वर्ग में चीन की सिरुई यांग के खिलाफ तीसरे और अंतिम दौर में अपने खेल के स्तर को ऊंचा करते हुए 4-1 से जीती, जबकि मुस्कान (57 किग्रा) ने आक्रामक इरादे दिखाते हुए कजाकिस्तान की अयाझान एर्मेक की चुनौती को 3-2 के खंडित फैसले से हराया।

आरती कुमारी (75 किग्रा) को चीन की टोंगटोंग गु से हारी, जबकि कृतिका वासन (80 किग्रा) का प्रयास कजाकिस्तान की कुराले येगिनबाइकिजी के खिलाफ 2-3 से हार से बचने के लिए काफी नहीं था। पारची टोकस (80+ किग्रा) को उज्बेकिस्तान की सोबिराखोन शाहोबिदिनोवा के खिलाफ इसी तरह के अंतर से हारी।

विनी 60 किग्रा फाइनल में उज्बेकिस्तान की सेवारा ममातोवा से हार गईं, जबकि 65 किग्रा के खिताबी मुकाबले में जापान की अरिंदा अकीमोटो ने निशा को 4-1 से हराया।

यशिका (51 किग्रा) और आकांक्षा फलसवाल (70 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता। पुरुषों के 75 किग्रा वर्ग में राहुल कुंडू ने उज्बेकिस्तान के मुहम्मदजोन याकूपबोवेक को 4-1 के खंडित फैसले से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

मौसम सुहाग 65 किग्रा के फाइनल में इसी देश के जाखोंगीर ज़ायनिडिनोव से हार गए, जबकि हेमंत सांगवान कजाकिस्तान के रसूल असांखानोव की चुनौती से पार नहीं पा सके।

शिवम (55 किग्रा) और गौरव (85 किग्रा) ने कांस्य पदक जीता। भारतीय मुक्केबाजों ने अंडर-22 वर्ग में पहले ही 13 पदक पक्के कर लिये है। इसके स्वर्ण पदक के मैच सोमवार को होंगे। भारत ने अंडर-19 और अंडर-22 वर्ग में इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में 40 खिलाड़ियों का दल उतारा है।