नासा का डार्ट मिशन उल्का पिंड डिमोर्फोस से टकराएगा : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

उल्का पिंडों के  पृथ्वी से टकराने को लेकर अक्सर भविष्यवाणी की जाती है । वैज्ञानिक कहते हैं कि विशालकाय उल्का पिंडों के टकराने की स्थिति में धरती पर मानव जीवन खत्म हो सकता है।  इस खतरे से निपटने के लिए नासा का अंतरिक्ष यान डार्ट धरती से 68 लाख किमी दूर एक उल्का पिंड डिमोर्फोस से टकराने जा रहा है।

यह टक्कर इंटरनेट पर लाइव देखी जा सकेगी। टक्कर भारतीय समयानुसार 27 सितंबर को सुबह 4:44 बजे होगी। इस दौरान यान की गति 22,500 किमी प्रति घंटा होगी। 

डबल एस्ट्रॉयड री-डायरेक्शन टेस्ट यानी डार्ट की टक्कर से उल्काओं का मार्ग बदलेगा। ऐसा वैज्ञानिकों का मानना है।  टक्कर के बाद बदलाव का पता दूरबीनों से  लगाया जाएगा।

नासा के डार्ट मिशन में एक छोटा उपग्रह ‘लाइट इटैलियन क्यूबसैट’ भी भेजा गया है, जो टकराव से पहले यान से अलग होकर पूरी घटना का गवाह बनेगा। इससे टकराव की 3 मिनट बाद तक की बेहद साफ तस्वीरें ली जाएंगी।