Trending

भारत के गुलवीर सिंह ने 3000 मीटर दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया

भारतीय गुलवीर सिंह ने बुडापेस्ट में ग्युलाई इस्तवान मेमोरियल हंगेरियन एथलेटिक्स ग्रां प्री में पुरुषों की 3000 मीटर दौड़ की गैर ओलंपिक स्पर्धा में अपने ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर किया और पांचवें स्थान पर रहे।

साभार : गूगल

गुलवीर ने मंगलवार को सात मिनट 34.49 सेकंड का समय लेकर इस वर्ष फरवरी में बोस्टन विश्वविद्यालय डेविड हेमरी वैलेंटाइन आमंत्रण प्रतियोगिता में बनाए गए अपने पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड 7.38.26 सेकंड में सुधार किया। यह खिलाड़ी यूरोप में अपनी पहली ट्रैक रेस में भाग ले रहा था।

यह विश्व एथलेटिक्स की कॉन्टिनेंटल टूर स्वर्ण स्तर की प्रतियोगिता है। कीनिया के किपसांग मैथ्यू किपचुम्बा ने 7:33.23 के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। मैक्सिको के एडुआर्डो हेरेरा (7:33.58), युगांडा के ऑस्कर चेलिमो (7:33.93) और उरुग्वे के वैलेन्टिन सोका (7:34.28) दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।

गुलवीर ने पुरुषों की 5000 मीटर (12:59.77) और 10,000 मीटर (27:00.22) में भी राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। वह 5000 मीटर और 10,000 मीटर दौड़ में मौजूदा एशियाई चैंपियन भी हैं।

उन्होंने मई में महाद्वीपीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। वह 13 से 21 सितंबर तक टोक्यो में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं।