विंसेंट कीमर बने क्वांटबॉक्स चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2025 के चैंपियन
विंसेंट कीमर ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए क्वांटबॉक्स चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2025 में एक दौर शेष रहते ही एकमात्र विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। 20 वर्षीय जर्मन खिलाड़ी ने सफेद मोहरों से खेलते हुए डच ग्रैंडमास्टर जार्डन वान फारेस्ट के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ किया।

अन्य बोर्डों पर हुए नतीजों ने उनके टूर्नामेंट जीत की पुष्टि कर दी सितारों से सजी फील्ड पर कीमर का दबदबा उन्हें लाइव रेटिंग सूची में दुनिया के शीर्ष 10 में भी ले गया, जो यह दर्शाता है कि वह अब खेल के अभिजात वर्ग में शामिल हो चुके हैं।
कीमर ने कहा कि लाइव रेटिंग में टॉप 10 में पहुंचना एक ऐसा मील का पत्थर था, जिसे मैं लंबे समय से पाना चाहता था और मुझे खुशी है कि आखिरकार कड़ी मेहनत रंग लाई।
मास्टर्स वर्ग में अन्य सभी पांच मुकाबले ड्रा रहे, जो एक दुर्लभ घटना है, और इससे अंतिम राउंड में दूसरे और तीसरे स्थान की दौड़ खुली हुई है।
अर्जुन एरिगेसी और कार्तिकेयन मुरली अभी भी खिताबी दौड़ में हैं। उनके साथ कई करीबी प्रतिद्वंद्वी भी हैं। अंतिम दिन का हर आधा अंक न केवल रैंकिंग बल्कि अहम फिडे रेटिंग अंकों पर भी असर डालेगा।