चोट से उबरकर मेस्सी ने किया कमाल, इंटर मियामी को मिली जीत
लियोनेल मेस्सी ने चोट से उबरकर दशकों से भारी समर्थन के बीच एक गोल किया जबकि एक गोल करने में मदद की जिससे इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर फुटबॉल टूर्नामेंट में एलए गैलेक्सी पर 3-1 से जीत दर्ज की। मेस्सी चोटिल होने के कारण पिछले दो मैच में नहीं खेल पाए थे।

मैच के बाद मियामी के डिफेंडर मैक्सिमिलियानो फाल्कन ने मेस्सी की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘हमें इसकी आदत हो गई है। आपने देखा होगा कि उसने क्या किया, गोल पर साफ़ नज़र रखते हुए गेंद हासिल की और गोल कर दिया।’’ अर्जेंटीना के सुपरस्टार ने हमवतन रोड्रिगो डी पॉल की मदद से गोल करके दर्शकों को रोमांचित किया।
मेस्सी को दो अगस्त को नेकाक्सा के खिलाफ लीग कप मैच में हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। इंटर मियामी उनके बिना लीग कप क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया, लेकिन एमएलएस मुकाबले में उसे अपने राज्य के प्रतिद्वंद्वी ऑरलैंडो सिटी से 4-1 से हार का सामना करना पड़ा।