सुनिधि चौहान, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया ने यूपी टी-20 लीग की ओपनिंग में मचाया धमाल
यूपी टी-20 लीग की ओपनिंग सेरेमनी में सिंगर सुनिधि चौहान, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया ने लाइव परफॉर्मेस देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। फिल्म ‘परम सुंदरी’ की स्टार कास्ट सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर ने मौजूदगी दर्ज करवाई।

ओपनिंग सेरेमनी में सिंगर सुनिधि चौहान ने अपनी सुरीली आवाज का जलवा बिखेरा। उन्होंने डिस्को दीवाने और झूम बराबर झूम आदि गाना गाकर दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया है।
सिंगर सुनिधि चौहान ने “देसी गर्ल” और “मतलबी” जैसे गानों से महफिल सजाई, जबकि दिशा पाटनी ने अपने डांस मूव्स से दर्शकों का दिल जीता। तमन्ना भाटिया ने “यूपी बिहार लूटने” और “स्त्री 2” के गानों पर धमाकेदार डांस किया, वहीं जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने “परम सुंदरी” जैसे गानों पर जमकर रंग जमाया।
दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया ने परफार्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन किया। जब एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने हुस्न का मजा आंखों से लीजिए पर परफॉर्मेंस दी तो स्टेडियम में मौजूद दर्शक खड़े होकर झूमने को मजबूर हो गए।
शाम की खास झलक रही जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी, जिन्होंने “परम सुंदरी” और अन्य हिट गानों पर स्टेज पर जबरदस्त धमाल मचाया।
आतिशबाजी और लाइट शो ने इस समारोह को किसी फिल्मी अवॉर्ड नाइट से कम नहीं बनाया। पूरा स्टेडियम रंग-बिरंगी रोशनी और म्यूज़िक की धुनों से सराबोर हो गया।
फिल्म परम सुंदरी का प्रमोशन करने के लिए लखनऊ पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर ने दर्शकों से बातचीत करते हुए परफॉर्मेंस दी।

फिर मंच पर आएं बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और यूपी टी20 लीग के चेयरमैन डीएस चौहान सभी टीम के कप्तान के साथ मंच पर आएं।

इस मौके पर राजीव शुक्ला ने कहा,“यूपी टी-20 लीग न सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों के लिए त्योहार है, यह राज्य की युवा प्रतिभाओं के लिए बड़ा मंच भी है। आने वाले समय में यहां से कई नए सितारे भारतीय क्रिकेट को रोशन करेंगे।”
https://www.instagram.com/reel/DNdUVsyo0rf/
इस कार्यक्रम को देखने व लिए बड़ी संख्या में फैंस स्टेडियम पहुंचे थे। उस कारण शहीद पथ पर 2 किलो मीटर से ज्यादा लंबा जाम लगा था। जिसमें लोग फंसकर परेशान होते रहे। बता दे कि लीग मैच में कुल 30 मैच खेले जाएंगे।