Trending

वीर अहलावत ने डेनिश गोल्फ चैंपियनशिप में 34वां स्थान हासिल किया

भारतीय गोल्फर वीर अहलावत डीपी वर्ल्ड टूर के डैनिश गोल्फ चैंपियनशिप के आखिरी दौर में एक ओवर 72 का कार्ड खेलने के बाद 34वें स्थान पर रहे।

साभार : गूगल

अहलावत ने डेनमार्क के फ्युरेसॉ गोल्फ क्लब में अपने आखिरी दौर में तीन बर्डी और चार बोगी लगाये। उनका स्कोर एक अंडर (73-68-70-72) रहा।

वह इस प्रदर्शन से ‘रेस टू दुबई’ रैंकिंग में 139वें से 136 स्थान पर पहुंच गये। इस तालिका में शीर्ष 113 स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को ‘कैटेगरी 10 कार्ड’ मिलेगा जिससे वे अगले सत्र में इस टूर के ज्यादातर टूर्नामेंटों में हिस्सा ले पायेंगे।