Trending
ला लीगा : एटलेटिको मैड्रिड की 16 साल में पहली बार पहले मैच में हार
कई नए प्लेयर्स के साथ खेल रही एटलेटिको मैड्रिड की स्पेनिश फुटबॉल लीग में शुरुआत अच्छी नही रही और उसे 16 साल में पहली बार ला लिगा के अपने पहले मैच में हारी। एटलेटिको ने शुरुआत में बढ़त हासिल की लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाया और उसे एस्पेनयोल ने 2-1 से हराया।

2009 के बाद पहला मौका है, एटलेटिको को स्पेनिश लीग के शुरुआती मैच में हार मिली। एटलेटिको ने 37वें मिनट में जूलियन अल्वारेज़ के फ्री किक से बढ़त बनाई, लेकिन 73वें मिनट में मिगुएल रुबियो और 84वें मिनट में पेरे मिल्ला के गोल के चलते उसे हार मिली।
एक अन्य मैच में गेटाफे ने सेल्टा विगो पर 2-0 से जीत दर्ज की। विजेता टीम से एड्रियन लिसो और क्रिस्टेनस उचे ने दूसरे हाफ में गोल किए।