Trending

काशी रुद्र की धमाकेदार जीत, कानपुर सुपरस्टार्स को 24 रन से हराया

यूपी टी-20 लीग में तीसरे दिन के पहले मैच में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में काशी रुद्र ने कानपुर सुपरस्टार्स को 24 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की.

@t20uttarpradesh

कानपुर सुपरस्टार्स की यह दूसरी हार है. काशी के अभिषेक गोस्वामी ने शानदार बल्लेबाजी की 84 रन बनाकर उन्होंने अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए काशी ने 20 ओवर में 201 रन 3 विकेट खोकर बनाए. जवाब में कानपुर सुपरस्टार्स 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 177 रन ही बना सकी.

कानपुर से आकाश ने शानदार शतक (नॉट आउट 100) मारा लेकिन, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. उनके अलावा केवल कप्तान समीर रिजवी ही कुछ देर तक काशी के गेंदबाजों का सामना कर सके. काशी के स्कोर के जवाब में कानपुर की शुरुआत खराब रही.

टीम का पहला विकेट एस सिंह के रूप में शून्य के स्कोर पर गिर गया. उनको सुनील कुमार की गेंद पर ओवैस ने कैच आउट किया. प्रधान भी 5 रन के स्कोर पर आउट हो गए. उनको सुनील कुमार की ही गेंद पर उपेंद्र ने कैच आउट किया. आदर्श सिंह ने शानदार बल्लेबाजी की. 5 चौके और 2 छक्के से 63 रन का योगदान दिया.

कप्तान समीर रिजवी ने भी 18 गेंद में चार चौके की मदद से 25 रन बनाए. मगर, इन सब के प्रयास टीम को निर्धारित समय तक जरूरी स्कोर के पास नहीं ले जा सका.

सुनील कुमार ने दो बार मनोरंजन कर दो विकेट, शिवम मावी ने चार ओवर में 30 रन देकर एक विकेट लिया. अभिषेक गोस्वामी ने कप्तान करन शर्मा के साथ मिलकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. पहले विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी छठे ओवर की चौथी गेंद पर करन शर्मा 19 रन बनाकर आउट हो गए.

उनको विनीत पवार ने बोल्ड कर दिया. इसके बाद में उवैस अहमद और अभिषेक गोस्वामी के बीच 96 रन की साझेदारी मात्र 52 गेंद में हुई. 132 रन के स्कोर पर उवैस आउट हो गया.

उसने चार छक्को और एक चौके की मदद से 29 गेंद में 48 रन बनाए. आकाश सिंह ने 59 गेंद पर 9 चौकी और पांच चाको की मदद से 100 रन का योगदान दिया. इसके बावजूद भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. कानपुर की टीम 20 ओवर की समाप्ति पर 8 विकेट खोकर 177 रन बना सकी.