Trending

मोहम्मद सालाह ने रचा इतिहास, तीसरी बार बने पीएफए प्लेयर ऑफ द ईयर

लिवरपूल खिलाड़ी मोहम्मद सालाह को 2024-25 के लिए पीएफए पुरुष प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया है। सालाह ने तीसरी बार यह खिताब जीता है।

@LFC

छह खिलाड़ियों को इस खिताब के लिए अंतिम रूप से शॉर्ट लिस्ट किया गया था। इसमें लिवरपूल के एलेक्सिस मैक एलिस्टर का नाम भी था। वोटिंग में सालाह ने बाजी मारी। यह 10वां मौका है, जब लिवरपूल के किसी खिलाड़ी ने पीएफए पुरुष प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब जीता है।

टेरी मैकडरमोट (1979-80), सर केनी डगलिश (1982-83), इयान रश (1983-84), जॉन बार्न्स (1987-88), स्टीवन गेरार्ड (2005-06), लुइस सुआरेज़ (2013-14) और वर्जिल वैन डाइक (2018-19) लिवरपूल में रहते हुए पुरुषों के पीएफए प्लेयर्स प्लेयर ऑफ द ईयर चुने जाने वाले अन्य खिलाड़ी हैं।

मिस्त्र के मोहम्मद सालाह ने 2017-18 और 2021-22 में यह खिताब जीता था। मोहम्मद सालाह के लिए यह साल अच्छा रहा है। वह 2024-25 सत्र के लिए फुटबॉल राइटर्स एसोसिएशन फुटबॉलर ऑफ द ईयर और प्रीमियर लीग प्लेयर ऑफ द सीजन पुरस्कार जीत चुके हैं।

मिस्त्र के मोहम्मद सालाह 2017-18 सीजन से लिवरपूल के लिए खेल रहे हैं। वह बतौर फॉर्वर्ड खेलते हैं। पिछले 8 साल में क्लब की सफलता में सालाह की अहम भूमिका रही है। 302 मैचों में वह 187 गोल कर चुके हैं। 87 गोल में उन्होंने एसिस्ट किया है।

2011 में मोहम्मद सालाह ने मिस्त्र सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया था। अपने देश के लिए 105 मैचों में 60 गोल कर चुके हैं। सालाह ने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत 2010 में अल-मोकावलून टीम से थी। फिर उन्होंने बासेल, चेल्सी, फियोरेंशिया, रोमा जैसे क्लबों के लिए खेले। 2017 से वह लिवरपूल के साथ जुड़े हैं।