Trending

इरानी और वावसोरी की जोड़ी ने यूएस ओपन में किया कमाल

सारा इरानी और एंड्रिया वावसोरी ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखते हुए बुधवार की रात को खेले गए एक कड़े फाइनल में जीत दर्ज करके अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में अपना मिश्रित युगल खिताब कायम रखा। इटली की इस जोड़ी ने फाइनल में इगा स्वियातेक और कैस्पर रूड को 6-3, 5-7 (10-6) से हराया।

@usopen

इस तरह से उन्होंने दो दिनों में चार मैच जीतकर 10 लाख डॉलर की इनामी राशि हासिल की जो पिछले साल उन्हें मिली पुरस्कार राशि से कहीं अधिक है। इरानी और वावसोरी उन कई खिलाड़ियों में थे जिन्होंने पहले इस नए प्रारूप की आलोचना की थी लेकिन चैंपियन बनने के बाद उनके चेहरे पर मुस्कान थी और उन्होंने दर्शकों का भी आभार व्यक्त किया।

वावसोरी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इतने सारे दर्शकों के सामने इस कोर्ट में खेलना अद्भुत था और मैं इस माहौल के लिए तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।’’

इससे पहले स्वियातेक और रूड की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने पहले सेमीफाइनल में टाईब्रेकर में शीर्ष वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला और जैक ड्रैपर को 3-5, 5-3, 10-8 से हराया। इसके बाद दूसरे सेमीफाइनल में इरानी और वावसोरी ने डेनियल कोलिन्स और क्रिश्चियन हैरिसन को 4-2, 4-2 से हराया। अमेरिकी ओपन में एकल मुकाबले 24 अगस्त से शुरू होंगे।