Trending

हिल्स ओपन में स्नेहा, प्रणवी और हिताशी ने बढ़ाया भारत का मान

भारतीय गोल्फर स्नेहा सिंह, प्रणवी उर्स, हिताशी बख्शी हिल्स ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे दिन कट में जगह बनाने में सफल रही। स्नेहा ने पहले राउंड के 72 के स्कोर के बाद दूसरे राउंड में दो ओवर 73 का स्कोर बनाया और वह संयुक्त 22वें स्थान पर हैं। प्रणवी (76-72) और हिताशी (74-75) संयुक्त 41वें और संयुक्त 53वें स्थान पर हैं।

साभार : गूगल

प्रतियोगिता में खेलने वाली अन्य भारतीय खिलाड़ी अमनदीप द्राल (77-77), त्वेसा मलिक (79-76), अवनि प्रशांत (72-84) और वाणी कपूर कट से चूक गईं, जो सात ओवर पार पर गया था। वाणी दूसरे राउंड में रिटायर हो गईं थी। जर्मनी की लियोनी हार्म और स्वीडन की मेजा ऑर्टेनग्रेन संयुक्त बढ़त पर हैं।