Trending

ऋतुराज और ऋतिक की ताबड़तोड़ बैटिंग, दो ओवर में 58 रन

यूपी टी20 लीग में मेरठ मावरिक्स के दो बल्लेबाजों ने ऐसा कमाल किया जिस पर भरोसा करना भी मुश्किल है। टीम के बल्लेबाज ऋतुराज शर्मा और ऋतिक वत्स ने मिलकर लगातार 12 गेंदों पर 12 चौके-छक्के जड़े और केवल दो ओवर में 58 रन बना डाले। मैच के अंतिम दो ओवर गेंदबाजों के लिए सपने की तरह साबित हुए।

साभार : गूगल

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज और आईपीएल के अनुभवी खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार 19वां ओवर लेकर आए, लेकिन इस ओवर में ऋतुराज शर्मा ने उनकी जमकर धुनाई की। भुवनेश्वर की छह गेंदों पर लगातार बाउंड्री लगीं और उनके ओवर से 29 रन निकल गए। 20वां ओवर फेंकने आए विप्रज निगम भी बच नहीं सके।

ऋतुराज शर्मा और ऋतिक वत्स ने उनके ओवर में भी 29 रन ठोक दिए। नतीजा यह रहा कि मेरठ मावरिक्स ने अंतिम दो ओवरों में 58 रन जोड़ते हुए स्कोर को 230 के पार पहुंचाया।

इन दोनों अनजान बल्लेबाजों ने आईपीएल खेलने वाले दिग्गज गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर सबको चौंका दिया। 19वां ओवर फेंकने आए भुवनेश्वर कुमार की बाएं हाथ के बल्लेबाज ऋतुराज शर्मा ने जबरदस्त धुनाई कर दी और उनके इस ओवर में 29 रन गए…

·  भुवी की पहली गेंद पर ऋतुराज ने छक्का लगाया

· दूसरी गेंद वाइड थी और फिर लीगल दूसरी गेंद पर उन्होंने चौका लगवा दिया

·  तीसरी गेंद पर लॉन्ग ऑफ एरिया में चौका लगा

·  चौथी गेंद पर फाइन लेग बाउंड्री पर चौका लगा

· पांचवीं गेंद पर थर्ड मैन एरिया में चौका गया

· छठी गेंद पर ऋतुराज ने थर्ड मैन रीजन में छक्का लगा दिया

भुवनेश्वर कुमार की जमकर धुनाई के बाद 20वां ओवर डालने आए विप्रज निगम भी मेरठ मावरिक्स के बल्लेबाजों के सामने बेबस दिखे। लेग स्पिनर विप्रज की गेंदों पर ऋतिक वत्स ने जोरदार प्रहार किए और उनके ओवर से भी 29 रन बटोर लिए।