Trending

रोहित शर्मा के पास है वनडे क्रिकेट का एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका, करना होगा बस ये छोटा सा काम

Rohit Sharma: भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट और टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. मगर, वह वनडे फॉर्मेट में एक्टिव हैं. ऐसे में उनके पास अब वनडे क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है. इतना ही नहीं यदि रोहित ने ये रिकॉर्ड बना लिया, तो सालों-साल तक ये रिकॉर्ड उन्हीं के नाम पर रहना भी तय है.

रोहित शर्मा के पास है मौका

भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे कैप्टन रोहित शर्मा एक तूफानी बल्लेबाज हैं. वह जब मैदान पर उतरते हैं, तो अपने लंबे-लंबे छक्कों से फैंस को खूब एंटरटेन करते हैं. अब चूंकि, रोहित ने टेस्ट और टी-20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही ऐसा करते दिखेंगे.

अब यदि वनडे में रोहित ने सिर्फ 8 छक्के और लगा दिए, तो वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल रोहित 344 सिक्स के साथ इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं. वहीं, पहले नंबर पर शाहिद अफरीदी का नाम है, जिन्होंने 351 सिक्स लगाए हैं.

सालों तक नहीं टूटेगा फिर रोहित का रिकॉर्ड
अगर आप सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट पर गौर करें, तो पाएंगे कि टॉप-11 तक के बल्लेबाज रिटायरमेंट ले चुके हैं. 12वें नंबर पर जोस बटलर का नाम है, जिन्होंने 176 छक्के लगाए हैं. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि रोहित अगर 8 छक्के लगाकर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं, तो आने वाले कई सालों तक वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज के रूप में बने रहेंगे.

रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कर सकते हैं ये कारनामा
अक्टूबर-नवंबर में भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है. जहां, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, फिर 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. भले ही अभी तक इसके लिए टीम का ऐलान ना हुआ हो, लेकिन ये तय है कि रोहित शर्मा वनडे सीरीज में खेलते दिखेंगे.

ऐसे में अगर रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 सिक्स लगा देते हैं, तो वह वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.