Trending
वीनस विलियम्स ने सेरेना के बिना 14 साल बाद जीता अमेरिकी ओपन युगल मैच
14 बार की ग्रैंडस्लैम विजेता वीनस विलियम्स ने अपनी छोटी बहन सेरेना के बिना पिछले 14 साल में पहली बार अमेरिकी ओपन महिला युगल मैच जीता।

लैला फर्नांडिज के साथ मिलकर उन्होंने छठी वरीयता प्राप्त एन किचेनोक और एलेन पेरेज की जोड़ी को 7 . 6, 6 . 3 से हराया। 45 वर्षीय वीनस और लैला का दर्शकों ने खड़े होकर अभिवादन किया। वीनस एकल वर्ग के पहले ही दौर में हार गई थी। वह 2022 के बाद पहली बार यहां युगल वर्ग में खेल रही है।