Trending

भारत के 14 मुक्केबाज़ों की फाइनल में एंट्री

भारत के 14 मुक्केबाजों ने चीन के शिनजियांग में आयोजित तीसरे बेल्ट एंड रोड अंतरराष्ट्रीय युवा मुक्केबाजी गाला में अपने-अपने भारवर्ग के फाइनल में जगह बना ली है।

साभार : गूगल

प्रतियोगिता में अंडर-17, अंडर-19 और अंडर-23 वर्ग की स्पर्धाएं हो रही हैं। भारत से 58 सदस्यीय दल इस प्रतियोगिता में भाग ले रहा है, जिसमें अंडर-17 वर्ग के 20 लड़के और 20 लड़कियां शामिल हैं। इसके अलावा टीम में 12 कोच, पांच सहयोगी स्टाफ सदस्य, एक रैफरी और एक जज भी शामिल हैं।

अब तक हुए मुकाबलों में भारत के 14 मुक्केबाज—10 लड़कियां और 4 लड़के—ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने कजाखस्तान, ईरान, कोरिया, उज़्बेकिस्तान, फिलीपींस और मेज़बान चीन के मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को हराया।

लड़कों में ध्रुव खरब (46 किलो), फलक (48 किलो), पीयूष (50 किलो) और उधम सिंह राघव (54 किलो) ने चीन, कोरिया और ईरान के खिलाड़ियों को हराकर फाइनल में जगह बनाई। आदित्य (52 किलो) और आशीष (54 किलो) को कजाखस्तान के मुक्केबाज़ों के खिलाफ कड़ा मुकाबला करने के बावजूद हारे।

उदय सिंह, देवेंद्र चौधरी, जयदीप सिंह हांजरा और लवलीन गुलिया भी अपने मुकाबले हार गए। लड़कियों में लक्ष्मी (46 किलो), खुशी (46 किलो), राधामणि (60 किलो), चंद्रिका (54 किलो), ज्योति (75 किलो) और अनुष्का (प्लस 80 किलो) ने चीन और फिलीपींस की मुक्केबाज़ों को हराया।

चाहत (60 किलो), हिमांशी (66 किलो), हरनूर (66 किलो) और अंशिका (प्लस 80 किलो) ने भारतीय मुक्केबाज़ों को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। भक्ति (50 किलो) और शिवानी (75 किलो) को चीनी खिलाड़ियों के खिलाफ हारी।