एशिया कप टीम से बाहर, अब भारत ए की कमान संभालेंगे श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर को लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेले जाने वाले दो अनौपचारिक चार दिवसीय टेस्ट मैचों के लिए शनिवार को घोषित भारत ए टीम का कप्तान बनाया गया है।

ये मैच 16 से 19 सितंबर और 23 से 26 सितंबर के बीच इकाना स्टेडियम, लखनऊ में खेले जाएंगे। 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक कानपूर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में तीन मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन होगा।
बताते चले कि अय्यर को एशिया कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी। वे बेंगलुरु में दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में पश्चिम क्षेत्र की ओर से मध्य क्षेत्र के खिलाफ खेल रहे हैं। ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।
भारत ए टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, एन जगदीसन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, हर्ष दुबे, आयुष बडोनी, नितीश कुमार रेड्डी, तनुष कोटियन, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, खलील अहमद, मानव सुथार, यश ठाकुर