पटना के फुलवारी शरीफ में एनआईए का छापा

पटना। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार सुबह छह बजे फुलवारी शरीफ में दो जगहों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई पीएफआई मामले में की गई है।

एनआईए की टीम गजवा ए हिन्द से जुड़े मरगुब अहमद उर्फ दानिश के घर को सुबह छह बजे से खंगाल रही है। टीम के साथ सुरक्षाबल के जवान और एजेंसी के अधिकारी भी हैं। दानिश की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है। दानिश गजवा ए हिंद का व्हाट्स ऐप एडमिन है।