Trending

सुपर 4 में भारत को बड़ा झटका, चीन ने 4-1 से दी करारी शिकस्त

भारतीय महिला हॉकी टीम को एशिया कप में पहली हार मिली, जब सुपर 4 चरण के मुकाबले में मेज़बान चीन ने उसे 4-1 से हराया। भारत से एकमात्र गोल मुमताज खान ने 39वें मिनट में किया।

@TheHockeyIndia

चीन के लिए झोउ मेइरोंग ने दो (चौथे और 56वें मिनट), चेन यांग ने 31वें मिनट में और तान जिंझुयांग ने 49वें मिनट में गोल किए। भारतीय टीम पूल चरण में अजेय रही थी।

उसने थाईलैंड और सिंगापुर को हराया था, जबकि जापान के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ रहा। सुपर 4 के पहले मैच में भारत ने कोरिया को 4-2 से हराया था।

सुपर 4 चरण की शीर्ष दो टीमें 14 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेलेंगी। एशिया कप की विजेता टीम को 2026 में होने वाले महिला हॉकी विश्व कप के लिए सीधी एंट्री मिलेगी, जो बेल्जियम और नीदरलैंड में आयोजित होगा।