Trending

निहाल सरीन ने मघसूदलू के अजेय सफर पर किया ब्रेक, ग्रैंड स्विस में साझा बढ़त

भारतीय ग्रैंडमास्टर निहाल सरीन ने शानदार जीत के साथ परम मघसूदलू के अजेय अभियान पर रोक लगा दी और फिडे ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट के सातवें दौर के बाद संयुक्त बढ़त हासिल कर ली। महिला वर्ग में आर वैशाली ने भी शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए एकल बढ़त हासिल कर ली।

@FIDE_chess

पिछली बार की विजेता वैशाली ने चीन की गुओ क्यू को हराया और अब वह रूस की कैटरीना लैगनो से आधा अंक आगे हैं। विश्व चैंपियन डी. गुकेश का संघर्ष जारी रहा और गुरुवार को उन्हें लगातार तीसरी हार मिली। इस बार उन्हें तुर्की के एडिज गुरेल ने हराया। इससे वह लाइव विश्व रैंकिंग में 10वें स्थान पर खिसक गए।

मघसूदलू के खिलाफ जीत से निहाल जर्मनी के ब्लूबाम के साथ संयुक्त बढ़त पर पहुंच गए। जर्मन खिलाड़ी ने भारत के अर्जुन एरिगैसी को हराया। ओपन वर्ग में गत चैंपियन विदित गुजराती ने फ्रांसीसी जीएम मार्केंड्रिया मौरिज्जी पर जीत के साथ वापसी की, जबकि आर प्रज्ञाननंदा ने इजरायल के मैक्सिम रोडश्टाइन को हराया।