चाइना मास्टर्स : सात्विक-चिराग क्वार्टरफाइनल में, हार के साथ लक्ष्य सेन बाहर
चाइना मास्टर्स के पुरुष युगल क्वार्टरफाइनल में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने जगह बनाई, जबकि लक्ष्य सेन पहले दौर में हारकर बाहर हो गए।

पिछले सप्ताह हांगकांग ओपन में उपविजेता रहे सात्विक और चिराग ने मलेशिया के जुनैदी आरिफ और रॉय किंग याप को 42 मिनट में 24.22, 21.13 से हराया।
हांगकांग ओपन फाइनल में हारने वाले लक्ष्य टोमा जूनियर पोपोव से 30 मिनट तक चले मुकाबले में 11.21, 10.21 से हार गए। साथ ही पुरूष एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई चूंकि आयुष शेट्टी पहले ही दौर में हार गए थे।
ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी मिश्रित युगल में दूसरी वरीयता प्राप्त चीन के फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग से 19.21, 13.21 से हार गई। महिला एकल में पीवी सिंधु प्री क्वार्टर फाइनल में छठी वरीयता प्राप्त थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से खेलेंगी।