Trending

इंग्लैंड दौरे पर नहीं मिला मौका, कुलदीप बोले- टीम कॉम्बिनेशन की वजह थी बाहर रहना

कुलदीप यादव बेहतरीन फॉर्म में हैं। एशिया कप में अभी तक हुए भारत के दोनों ही मैचों में उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता है। उन्होंने यूएई के खिलाफ 4 तो पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 3 विकेट हासिल किए। उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए भी टीम में चुना गया था लेकिन सीरीज के सभी 5 टेस्ट में उन्हें मौका तक नहीं मिला। वह बेंच ही गरम करते रहे।

साभार : गूगल

अब ओमान के खिलाफ मैच से पहले कुलदीप यादव ने उसे लेकर चुप्पी तोड़ी है और कोच गौतम गंभीर को लेकर बड़ी बात कही है। एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दौरान कई पूर्व क्रिकेटर और एक्सपर्ट लगातार कहते रहे कि कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में रखना चाहिए।

उनके आने से भारत टेस्ट में 20 विकेट हासिल कर सकेगा लेकिन टीम मैनेजमेंट का रुख अलग ही रहा। उसका जोर विशेषज्ञ गेंदबाजों से ज्यादा बोलिंग ऑलराउंडरों पर था। ऐसे गेंदबाज जो जरूरत पड़ने पर ठीक-ठाक बैटिंग भी कर सके।

ओमान के खिलाफ मैच से पहले गुरुवार को कुलदीप यादव ने इंग्लैंड दौरे में खुद को मौका नहीं दिए जाने पर कहा कि हेड कोच गौतम गंभीर ने उनसे साफ-साफ कहा था। उन्होंने बताया था कि वह बैटिंग में गहराई चाहते हैं। 30 साल के स्पिनर कुलदीप यादव को एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में खुद को मौका नहीं दिए जाने का कोई मलाल भी नहीं है।

कुलदीप ने कहा, ‘कम्यूनिकेशन क्लियर था। कभी-कभी मुझे लगा कि मैच खेल सकता था लेकिन दुर्भाग्य से बैटिंग में गहराई या कॉम्बिनेशन के चलते मैं जगह नहीं बना पाया।

गौतम भाई इसके बारे में बहुत स्पष्टवादी थे। यह स्किल या बैटिंग का मामला नहीं था बल्कि हालात के हिसाब से टीम कॉम्बिनेशन का मामला था।

मैंने अपने समय का लुत्फ उठाया और बहुत कुछ सीखा।’ कुलदीप यादव ने आगे कहा, ‘जब आप नहीं खेलते हैं तब आप ऑब्जर्व करके और भी ज्यादा सीखते हैं और बेहतर खिलाड़ी बनते हैं। दूसरों को दोष देना आसान है, लेकिन अपनी कमोजोरी को स्वीकार करना और उसमें सुधार करना कठिन होता है।’