Trending
प्रणवी उर्स और हिताशी बख्शी ने स्पेन में ला सेला ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में बनाई जगह
भारतीय खिलाड़ियों में केवल प्रणवी उर्स और हिताशी बख्शी ही स्पेन में आयोजित ला सेला ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के कट में जगह बना सकीं। कनाडाई किशोरी अन्ना हुआंग ने बोगी-रहित छह-अंडर 66 का प्रदर्शन करते हुए तीन शॉट की बढ़त के साथ शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया है।

हिताशी बख्शी ने पहले राउंड में 72 और दूसरे राउंड में एक ओवर 73 का स्कोर बनाया, जिससे वह कुल 36 होल पर एक ओवर के साथ संयुक्त 36वें स्थान पर हैं।
प्रणवी उर्स ने दोनों राउंड में 73 का स्कोर बनाया और वे संयुक्त 47वें स्थान पर हैं। रिधिमा दिलावरी ने 75 और 72 का स्कोर बनाकर कट से केवल एक शॉट से चूक गईं।
इसके अलावा, अवनि प्रशांत (78-70), दीक्षा डागर (73-75), वाणी कपूर (78-71) और त्वेसा मलिक (71-78) भी कट से बाहर हो गईं, क्योंकि कट का स्कोर दो ओवर पर तय किया गया था।